नैनीताल: नैनीताल के नयना देवी मंदिर परिसर में मुस्लिम परिवार के घूमने का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो वायरल के बाद हड़कंप मच गया है। लोग मंदिर में मुस्लिम परिवार के इस तरह टहलने पर आपत्ति व्यक्त कर रहे है ।
जबकी मंदिर समिति ने वीडियो को गलत तरीके से पेश करने व वीडियो का गलत निकलने का आरोप लगाते हुए थाने में तेहरीर दर्ज करवाई है।
वायरल हो रहे वीडियो में साफ रूप से देखा जा सकता है कि कुछ मुस्लिम धर्म के लोग जूते व चप्पल पहने हुए मंदिर परिसर के अंदर घूम रहा है। व अन्य श्रद्धालु द्वारा जूते चप्पल मंदिर के गेट के पास उतारते दिखाई दे रहे हैं। इसी बात को लेकर स्थानीय लोगो ने नाराज़गी जताई है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि मां नयना देवी मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक है और बड़ी दूर दूर से भक्त यहाँ दर्शन के लिए आते है। ऐसे में मंदिर की धार्मिक मर्यादा का पालन पूर्ण रूप से होना चाहिए व सभी को मंदिर को मर्यादा का सम्मान करना चाहिए । कुछ का कहना है कि मंदिर में कोई भी व्यक्ति किसी भी धर्म का हो वह आ सकता है लेकिन जूते चप्पल पहनकर मंदिर परिसर में टहलना गलत है।
इस मामले में मंदिर समिति के अध्यक्ष राजीव लोचन शाह ने कहा कि हिंदु धर्म बहुत व्यापक धर्म है। उन्होंने यह भी कहा कि मां नयना देवी मंदिर में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर कोई पाबंदी नहीं है। कोई भी व्यक्ति मंदिर के नियमों का पालन कर मंदिर मे प्रवेश कर सकता हैं।
वहीं दूसरी तरफ मंदिर ट्रस्ट के प्रशासनिक अधिकारी सुरेश मेलकानी ने वीडियो जारी जानकारी दी कि वीडियो में देखा जा रहा मुस्लिम परिवार घूमने के लिए नैनीताल आया था। जो बोट स्टैंड का रास्ते मंदिर परिसर में आ गया जिन्हें मंदिर के सेवादारों की ओर से रास्ता बताया गया।
उन्होंने बताया कि लोगों की ओर से वीडियो बनाकर गलत तरीके से सोशल मीडिया में प्रस्तुत किया जा रहा है। उन्होंने कोतवाली में शिकायती पत्र देते हुए वीडियो को गलत तरीके से प्रस्तुत करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग रखी है।
