खटीमा सड़क हादसा मृतक और उनके परिजन.
खटीमा: उधम सिंह नगर जिले में सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी, परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। खटीमा के प्रतापपुर इलाके में बाइक और निजी स्कूल बस से आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई. हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर घायल हो गए. और तीनों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया, एक साथ तीन घरों के चिराग बुझने से परिवार में मातम पसरा हुआ है.
मिली जानकारी के मुताबिक, बीते 30 जनवरी को खटीमा के प्रतापपुर वार्ड नंबर 7 निवासी देवेंद्र राणा, राजेश राणा उर्फ बिल्ला और राजेश राणा तीनों एक हीं बाइक से किसी काम के चलते झनकट आए थे. और देर शाम काम निपटाने के बाद झनकट से वापस घर लौट रहे थे. इसी दौरान गुरुद्वारा फार्म के निकट नानकमत्ता से बच्चों को घर छोड़ने आ रही एक निजी स्कूल बस से उनकी बाइक भिड़ गयी।
हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। तीनो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हों गये। राहगीरों ने मौके पर सूचना पुलिस और एंबुलेंस को बुलाया। तीनों घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों की सहायता से उप जिला अस्पताल खटीमा पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत बता दिया।
सूचना पर उप जिला अस्पताल पहुंची नानकमत्ता पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया. पोस्टमार्टम शनिवार को किया जायेगा।
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है. परिजन और ग्रामीण उप जिला अस्पताल पहुंच गए हैं, जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
सड़क हादसे में मृतकों के पहचान निम्न रूप में बताई है।
देवेंद्र सिंह राणा पुत्र उमेश सिंह राणा (उम्र 27 वर्ष), निवासी- प्रतापपुर वार्ड नंबर 7, खटीमा
राजेश सिंह राणा पुत्र पंचम सिंह राणा (उम्र 35 वर्ष), निवासी- प्रतापपुर वार्ड नंबर 7, खटीमा
राजेश सिंह राणा उर्फ बिल्ला पुत्र दर्शन सिंह (उम्र 27 वर्ष), निवासी- प्रतापपुर वार्ड नंबर 7, खटीम
देवेंद्र सिंह राणा अपने परिवार में तीन बहनों का इकलौता भाई था. जो मजदूरी करता था.और उसकी शादी नहीं हुई थी. वहीं, राजेश सिंह राणा अपने पीछे पत्नी शिशुकला, 9 साल की बेटी रितिका, 6 साल की जेसिका को छोड़ चला गया।
