हल्द्वानी: सड़क हादसे में जहाँ लोग मदद लिए आगे आते वही एक तरफ ऐसे लोग भी है जो मदद करने के बजाय पीड़ित लोगों के हालातों का फायदा उठाते हैं। ऐसे लोग जो मदद ना करने से भी बड़ी शर्मनाक हरकत करते है, कुछ ऐसे ही आरोपियों को पुलिस ने गिराफ्तार किया है।
हल्द्वानी पुलिस ने ऐसे दो लोगों को दबोचा है जिन्होने एक सड़क हादसे में जान गवाने वाले व्यक्ति के शरीर से उनके सोने के अंगूठी और फोन चोरी की थी।
मामला बीते 28 फरवरी का है, जब हल्द्वानी बरेली रोड निवासी गोपाल सिंह के बेटा एक दर्दनाक सड़क हादसे का शिकार हो गया था। परिवार में बेटे को खोने से कोहराम मचा था, लेकिन उन्हें झटका तब लगा जब उन्होंने देखा कि उनके बेटे के पास से उसका फोन अंगूठी और कई कीमती समान दुर्घटना के समय अज्ञात लोगो ने चोरी कर लिया गया है।
पिता ने इसकी सूचना पुलिस को दी। तहरीर मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरु कि और सिसिटीबी व मुखबिरों की मदद से दो आरोपी गौजाजली निवासी मौ0 उवेश उर्फ़ मुन्ना और इंद्रानगर निवासी मौ0 सैफ अली को गिराफ्तार किया।
गिराफ्तार अभियुक्तों के पास से चोरी की अंगूठी व मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है। और आरोपियों पर सख्त धाराओं के तहत कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया है।
