नैनीताल: दिल्ली से नैनीताल घूमने आयी युवती पर्यटक से छेड़खानी का मामला सामने आया है। जहाँ पर युवती को अज्ञात टैक्सी चालक ने हल्द्वानी रेलवे स्टेशन से टैक्सी में बैठाया और बीच रास्ते बल्दियाखन के समीप उस से छेड़खानी करने लगा व उसका समान लेकर टैक्सी चालक मौके पर फरार हो गया है।
घटना गुरूवार रात की है जब एक युवती पर्यटक नैनीताल घूमने के लिए आयी थी और वह रात 10 बजे हल्द्वनी बस स्टेशन पहुंची और काठगोदाम जंक्शन तक ऑटो से आयी जिसके बाद वह ऑटो वाले के कहने पर नैनीताल के लिए एक निजी वाहन (वेगनार कार) में बैठी गयी।
वाहन चालक ने युवती साथ आरुखान गांव के क्षेत्र के पास छेड़खानी की और आभद्र व्यवहार किया। युवती किसी तरह अपनी जान बचाने के लिए जंगल की ओर भागी और तभी वाहन चालक उसका बैग फोन व अन्य समान लेकर फरार हो गया।
सुबह होने पर युवती जंगल से निकल कर बल्दियाखान तक आ पहुंची, जहाँ पर एक ग्रामीण ने युवती की मदद की और घटना की जानकारी बेलुवाखान ग्राम सभा की प्रधान डॉ बबिता मनराल को दी, जिसके बाद ग्राम प्रधान ने मौके पर पहुंच कर युवती से बातचीत की और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती से पूछताछ की, व मामले की जानकारी परिजनों कों दी। युवती द्वारा दी गयी जानकारी के आधार पर पुलिस आरोपी वाहन चालक की तलाश कर रही है। युवती का मेडिकल करवाया गया व युवती को सुरक्षित संरक्षण में रखा गया है।
