हल्द्वानी: शहर में इन दिनों माहौल काफी गरमाया है। मगर कल शाम उस वक़्त शहर में हलचल मच गयी जब नैनीताल रोड स्थित चौपाटी में दो महिला ब्लॉगर के बीच घमाशान हो गयी। बीच सड़क में हुआ विवाद तमाशें में बदल गया। इस पूरे घटना का वीडियो सोशल मीडिया में तेज़ी से वायरल हो रहा।
बताया जा रहा है कि दो ब्लॉगार ज्योति अधिकारी व सुनीता भट्ट के बीच उनके सोशल मिडिया के कोई विवाद की बात को लेकर कहसुनी शुरु हो गयी। जो देखते हीं देखते भयंकर तमाशे में बदल गयी । दोनो बीच सड़क में एक दूसरे ओर आरोप लगाने लगे। इसी दौरान दोनो ने एक दूसरे को धुरंधर तरीके से गलिया भी दी। यह तमाशा देख लोगो की भीड़ भी जुट गई। और कुछ समय तक अफरा तफरी का माहौल हो गया।
घटना की सूचना काठगोदाम पुलिस को मिलते हीं मौके पर पहुंची, व दोनो को शांत व समझाने की कोशिश की गई मगर फिर भी दोनों का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा था, दोनों बीच गालियों की तमाशेबाज़ी जारी रही। व साथ हीं जोय्ति अधिकारी पर पुलिस कर्मियों के साथ भी धक्का मुक्की का भी आरोप है।
जिसके बाद दोनो को थाने ले जाया गया व दोनों पर शांति भंग करने व सर्वजनिक स्थानों पर अपशब्द बोलने समेत अन्य संबनधित धाराओं पर मुकदमा दर्ज किया है।
