नैनीताल: इन दिनों अब तराई भाबर क्षेत्रों में धीरे धीरे तापमान बढ़ने लगा है। मौसम में अब उमस लगने लगी है। हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया, जिससे दिन के समय गर्मी का अहसास होने लगा है । हलाकि सुबह और रात के समय ठंड अभी हो रही है। लेकिन मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेश के पहाड़ी और तराई क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिको के मुताबिक आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि रविवार से प्रदेश का मौसम में बदलाव होगा। रविवार से मैदानी व पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश होनें की संभावना है।
अभी तक के पूर्वनुमान के मुताबिक प्रदेश में 19 मार्च तक रुक रुक कर बारिश होगी। और बारिश से मैदानी क्षेत्रों में तापमान में गिरावट आएगी।
आने वाले दिनों में बारिश होने से गर्मी से राहत तो मिलेगी ही साथ हीं साथ साथ जंगलों की सिचाई के लिए भी फायदेमंद होगा। और पानी की कमी से भी राहत मिलेगी
