HALDWANI : जनपद में चोरी को घटनाओं पर रोक लगाने के लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखानी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। ये सफलता पुलिस को 100 से 150 सीसी टीवी फुटेज खागालने के बाद पुलिस को मिली। मौके पर आरोपी के पास से करीब 13 लाख के गहने बरामद हुए है।
पूरा अभियान का संचालन एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में किया गया। पुलिस की सक्रियता और तकनिकी जांच के कारण आरोपियों को मात्र दो दिन के भीतर पकड़ लिया गया।
जानकारी के मुताबिक आदर्श कॉलोनी गौड़धडा विठोरिया नंबर 1 निवासी हेम चंद्र लोहनी 2 से 5 मार्च तक अपने गांव थपला तकुला जिला अल्मोड़ा गये हुए थे। इसी दौरान अज्ञात चोर ने उनके घर का तला तोड़कर सोने के गहने और नगदी पर हाथ साफ कर दिया था। घर आने के बाद उन्हें इसका पता चला तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।
घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी ने तत्काल कार्यवाही कर आरोपी को गिराफ्तार करने के निर्देश दिये। इसके बाद मनोज कत्याल(एसपी हल्द्वानी) के मार्गदर्शन में पुलिस टीम बनायीं गयी।
क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पाण्डेय के पर्यवेशन और सुनील जोशी थाना अध्यश मुखनी सुनील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आसपास लगे करीब 100 से 150 सीसी टीवी फुटेज देखे। साथ हीं अन्य तकनिकी की मदद से आरोपियों को ढूंढा गया।
13 मार्च को पुलिस टीम को हल्दीखाल जाने वाले रास्ते में संदििग्ध दिखाई दिया। शक होने पर पुलिस ने उसे घेराबंदी कर गिराफ्तार किया। पूछताछ में उसने अपना नाम गौरव कुमार उम्र 25 वर्ष निवासी दामूवडूंगा निवासी, काठगोदाम बताया। साथ हीं उसकी तलाशी करने पर उसके पास से चोरी किये गये गहने, नगदी मिली जिसके पास उसको गिराफ्तार कर लिया गया।
आरोपी के पास से बरामद समान:- दो मंगल सूत्र, दो पौची, नथ व बैग टिका, दो जोड़ी सोने के झुमके के साथ 2250 रुपए नगद व एक सैमसंग मोबाइल बरामद हुआ।
पुलिस द्वारा आरोपी के बारे में जानकारी जुटाने पर सामने आया की आरोपी के खिलाफ पहले भी थाना काठगोदाम में मामला दर्ज है। वह भी चोरी से सम्बन्धित है।
घटना पर तत्काल कार्यवाही करने पर एसएसपी नैनीताल ने पुलिस टीम को 2000 नगद इनाम देने घोषणा की है।
