नैनीताल: उत्तराखंड की चर्चित ब्लॉकगर ज्योति अधिकारी पर एक बाद एक कई एफ आई आर दर्ज होने व बीते दिन हल्द्वानी चौपाटी क्षेत्र में हुए हंगामे के बाद ज्योति अधिकारी कल शनिवार शाम खुदखुशी करने काठगोदाम शीतला देवी मंदिर के जंगलों में चाली गयी थी। खुदखुशी करने से पहले ज्योति ने अपने सोशल मीडिया पर लाइव आकर उन्होंने अपने खुदखुशी करने की बात कही, करीब 20 मिनट तक वे लाइव रही, इस दौरान उन्होंने इस वीडियो को उनकी ज़िन्दगी का आखिरी लाइव भी कहा ।
मामलें की भनक जब पुलिस को लगी तो पुलिस ने पूरी सक्रियता व तत्काल कार्यवाही करते हुए मौके पर ज्योति अधिकारी के पास पहुंची। घटनास्थल पर पुलिस ने देखा कि ज्योति एक पेड़ पर दुपट्टे के सहारे फांसी लगाने जैसा कुछ करना चाहा रही थी। मगर उसी दौरान वह अचानक पेड़ से गिर गयी।
पुलिस आनन फानन में ज्योति को एक निजी अस्पताल ले गयी जहाँ चिकित्सको ने बताया कि ज्योति की चेहरे के निचले हिस्से में कुछ चोटे आयी है, व अभी उनकी हालत सामान्य है
उनकी आत्महत्या की वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद लोग तरह तरह की प्रतिक्रया दे रहे है, उनके चाहने वालों ने उनके इस गंभीर कदम उठाने का कारण पुलिस द्वारा ज्योति पर दबाव बनाना बता रहे है। जबकी दूसरी तरफ के व्यूवर ज्योति के इस खुदखुशी का कारण फ़ॉलोवर और व्यूज बढ़ाने की बात से जोड़ रहे।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
