हल्द्वानी: शहर के कमलवागंजा क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आयी है। जहाँ एक एम बी ए के छात्र ने फ़ासी लगा कर खुद की जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के बाद परिवार मे कोहराम मचा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हल्द्वानी गिरजा विहार फेस 6 निवासी 22 वर्ष के दिनेश माहरा आम्रपाली विश्वविद्यालाय से एम बी ए करता था। वर्तमान में वह दूसरे सेमेस्टर में था। दिनेश के पिता असम राइफल में लेफ्टिनेट कर्नल के पद पर तैनात थे।
परिजनों ने बताया कि दिनेश पूरी तरह सामान्य था। । बीती रात भी दिनेश ने रोज की तरह खाना खाया और फिर अपने कमरे में चला गया। मगर मंगलवार की सुबह वह काफी देर तक नही उठा तो दिनेश की माँ उसे उठाने उसके कमरे में गयी। वहाँ उन्होंने दिनेश को रस्सी के फंदे पर लटका देखा। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।
दिनेश को अ|नन फानन में परिजनों व पड़ोसियों की मदद से अस्पताल ले जाया गया। जहाँ पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया । मृतक के एक हाथ पर कट के निशान भी मिले हैं। इससे यह आशंका जताई जा रही है कि उसने आत्महत्या से पहले खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की होगी।
बताया जा रहा दिनेश पढ़ाई में व्यस्त रहता था और वह काफी शांत स्वभाव का था। जिस कारण किसी को भी उसके इस तरह के कदम उठा लेने की भनक तक नहीं लगी।
घटना के बाद पिता भी हल्द्वानी आ चुकें है। पुलिस ने मौके पर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरु कर दी हैं। व दिनेश के फोन को कब्जे में लेकर जाँच कर रही।
