नैनीताल: शहर बुधवार शाम तेज़ रफ्तार से हुए सड़क हादसों से दहल उठा, जिसमें कई लोग घायल हो गये। इन हादसों में यातायात नियमों की लापरवाही भी मुख्य वजह बनी।
हादसा नंबर-1 मल्लीताल क्षेत्र में पालिका बाज़ार में एक दुकानदार जगदीश चंद्र तिवारी अपनी दुकान समेटकर घर लौट रहे थे। इस दौरान रॉयल होटल की ओर से आ रही तीन स्कूटी सवारों ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में उनके पाँव में गंभीर चोट आयी हैं। फिलहाल उसका उपचार जिला अस्पताल बीडी पांडे में चल रहा। वहीं स्कूटी सवार नाबालिग बच्चे है।
हादसा नंबर -2 ताल्लीताल के रहने वाले पार्थ साह अपने साथी के साथ हमानगढ़ की तरफ जा रहें थें, तभी एक कार ने पीछे आते समय उन्हें टक्कर मार दी। इस घटना में उन्हें भी चौटे आयी है उनका उपचार भी जारी है।
हादसा नंबर-3 मॉल रोड में तेज़ रफ्तार से एक हादसा हुआ। तेज़ रफ्तार स्कूटी चला रहा युवक अचानक फिसल कर गिर पड़ा। युवक को छोटी चौटे आयी गई हलाकि उसने किसी भी तरह की कानूनी कार्यवाही करने मना कर दिया।
हादसा नंबर-4 इसी तरह डी एस बी की एक छात्रा नमीरा को एक टैक्सी स्कूटी लेकर जा रही थी मगर वह भी एकदम से फिसल गई। इस हादसे में उसके चेहरे पर भी कई चौटे आयी है।।
लगातार हो रहें हादसों से लोग चिंतित हैं। लोगों का कहना है कि पुलिस को तेज़ रफ्तार वाहन चलाने वालो पर सख्ती से कार्यवाही करनी चाहियें। ताकि ऐसे हादसों पर लगाम लग सके।
