हल्द्वानी: हल्द्वानी में एक महिला ने अपनी ज़िन्दगी से तंग आकर की आत्महत्या कर ली, घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। महिला के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें उसने अपनी ज़िन्दगी से परेशान होने की बात लिखी हैं।
घटना गुरूवार सुबह जज फार्म इलाके की है। जहाँ एक 48 वर्षीय महिला का ने अपने हीं घर में फ़ासी लगाकर खुदखुशी कर ली। सुबह जब माँ काफी देर तक नहीं जागी तो बेटा उन्हें जगाने गया जहाँ उसने अपनी माँ को फंदे से लटका देखा। बच्चे की चीख सुनकर पड़ोसी आये और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
जानकारी है कि मृतका के पति जो प्रॉपर्टी का काम करते थे उन्होंने भी करीब एक साल पहले खुदखुशी कर ली थी। जिसके बाद महिला पर परिवार की जिम्मेदारिया आ गयी थी और वह आर्थिक, परिवारिक व मानसिक रूप से काफी परेशानियां का सामना कर रही थी।
आस पड़ोस के लोगों ने भी बताया कि महिला अक्सर बेहद चिंतित रहती थी।

मौके पर महिला के पास से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें महिला ने अपनी ज़िन्दगी से परेशान होने की बात लिखी थी। सुसाइड नोट पर लिखा था कि ” मैं अपनी मौत की ज़िम्मेदार खुद हू ऐसी ज़िन्दगी से पागल हो जाउंगी, ऐसी ज़िन्दगी से पागल होने से तो मरना अच्छा” ।
फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि महिला अपने पीछे एक पुत्र को छोड़ चली गयी है। वही परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है।
