हल्द्वानी: सुबह सुबह ज्योलीकोट- भवली मार्ग पर गेठिया के समीप एक केमू बस अनियत्रित होकर सड़क पर पलट गयी। इस हादसे में एक यात्री की मौके पर मौत हो गयी जबकी 6 लोग गंभीर रूप से घायल है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक केमू (कुमाऊं मोटर ऑनर्स यूनियन) की बस हल्द्वानी से पिथौरागढ़ के लिए निकली थी। सुबह का समय होने के कारण बस में कुल 14-15 यात्री सवार थे। मगर जैसे हीं बस गेठिया के पास पहुंची तो वह अचानक से नियत्रण के बाहर हो गयी और एक मोड़ पर अचानक से जा पलटी। हादसे से घटना स्थल पर चीख पुकार मच गयी और अफरा तफरी का माहौल बन गया।
हादसे की सूचना तल्लीताल कोतवाली में दी गयी। सूचना मिलते हीं पुलिस तत्काल घटना स्थल पर पहुंची और राहत व बाचव कार्य शुरु किया। घायलों को बस से बाहर निकला गया। गंभीर रूप से चोटिल यात्रियों को सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया। जहाँ उनका उपचार किया जा रहा है। इस हादसे में एक यात्री की मौत भी हुई।
पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। व हादसे के कारणों की जांच की जा रही है, प्रथमदृष्ट्या मे हादसे का कारण बस के ब्रेक फेल होना मना जा रहा मगर जांच जारी है।

