नैनीताल: जिले में स्थित कालाढूंगी क्षेत्र से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां एक पांच साल की बच्ची की घर के आंगन में खेलते हुए मौत हो गई। जिससे परिजन गहरे सदमे में है।
जानकारी के अनुसार कालाढूंगी के वार्ड नंबर सात निवासी विक्रम सिंह अधिकारी की बेटी हस्मिता अधिकारी जिसको परिजन घर में गौरी करके बुलाते थे, रविवार की देर शाम को वह घर के ही आंगन में लगे स्लाइडिंग गेट पर चढ़कर खेल रही थी। तभी अचानक गेट ट्रैक से निकल गया और उसके ऊपर गिर गया। इस दौरान बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन फानन में परिजन बच्ची को कालाढूंगी के अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टर ने गंभीर स्थिति को देखते हुए हल्द्वानी रेफर कर दिया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही बच्ची ने दम तोड़ दिया। यह परिजनों के लिए एक बुरे सपने से कम नहीं था।
जिस आंगन कुछ देर पहले तक बच्ची खिलखिलाहट थी वह क्षण भर में सन्नाटे में बदल गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। इस हादसे से परिजन गहरे सदमे में है वह इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे कि अब उनकी मासूम बेटी उनके पास नहीं है।
जानकारी के अनुसार गौरी के पिता रामनगर गैस एजेंसी में संविदा कर्मी है।
