उत्तराखंड मौसम अपडेट
उत्तराखंड में बीते दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि के बाद इन दिनों मौसम पूरी तरह से शुष्क बना हुआ है पहाड़ों में धूप खिलने से लोगों के चेहरों पर मुस्कान है तो वहीं मैदानी क्षेत्र में गर्मी का असर महसूस हो रहा है। उत्तराखंड मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुमान के अनुसार सोमवार 13 अप्रैल से बुधवार 15 अप्रैल तक राज्य के किसी भी हिस्से में बारिश के आसार नहीं है। इस बीच मैदान और पहाड़ दोनों ही जगह मौसम साफ रहेगा।
मौसम विभाग ने मुताबिक 16 अप्रैल गुरुवार से मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दिन राज्य के कुछ पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश और बदलो की गर्जना की आशंका है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जो 3800 मीटर से ऊपर है वहां बर्फबारी भी हो सकती है। हालांकि पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। यही स्थिति 17 और 18 अप्रैल को भी रहेगी। इस बीच मैदानी क्षेत्रों ने गर्मी बढ़ने की आशंका है।
