नैनीताल : मल्लीताल क्षेत्र में गुरुवार की देर रात एक बाइक को अज्ञात ने लोगों आग लगा दी। जिसके बाद वाहन स्वामी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
मिली जानकारी के अनुसार अतीक अहमद अपनी बाइक संख्या यूके 06A 9780 को गुरुवार की रात को मल्लीताल यूनिवर्सिटी के पास पार्क कर घर चले गए। तभी देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने बाइक में आग लगा दी। आग इतनी भीषण थी कि कुछ क्षण में पूरी बाइक जलकर राख हो गई।
जानकारी मिलने के बाद बाइक स्वामी अतीक अहमद तुंरत कोतवाली पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
