हल्द्वानी: रानीबाग क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जहाँ तेज़ रफ्तार रोडवेज की बस ने सड़क पार कर रही एक चार साल की मासूम को कुचल डाला, और करीब 20 मीटर तक उसे घसीटते हुए ले गया। हादसा इतना भयानक था कि बच्ची की मौके पर हीं मौत हो गयी। हादसे से गुस्साए लोगों ने बस में तोड़ फोड़ की है। और परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के मुताबिक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रहने वाले जीवन लाल रानीबाग में मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते है। आज सोमवार करीब 12 बजे उनकी धर्म पत्नी रामकुमारी अपनी बेटी कनक को पास के आंगनवाडी से लेकर आ रही थी। इसी दौरान सड़क पार कते हुए नैनीताल की तरफ से आ रही तेज़ रफ्तार रोडवेज की बस ने बच्ची को जोरदार टक्कर मार दी, लोगों ने बस को रोकने की कोशिश की मगर चालक मासूम को 20 मीटर तक घासते हुए ले गया।
घटना के बाद लोगों ने आक्रोशित होकर तोड़ फोड़ करनी शुरु कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगो को शांत करवाया और किसी तरह जाम खुलावाया गया।
हादसे के बाद माँ के रो रोकर बुरा हाल है। माँ के सामने उसकी बेटी की दर्दनाक मौत से वह बेसुध हो गयी है।

