रिपोर्ट : गुंजन मेहरा
नैनीताल : कोटाबाग क्षेत्र में जुए में हार जीत के पैसे को लेकर चला आ रहा तनाव एक बेहद दुखद घटना में बदल गया। जब एक 17 वर्गीय किशोर ने मानसिक दबाव से टूटकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर की। परिजनों के मुताबिक किशोर ने मौत से कुछ समय पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया था जिसमें उसने कहा था कि , उसका एक दोस्त पैसों के नाम पर लगातार दबाव बना रहा था और उसको धमका रहा था ।
परिजनों ने बताया कि मामूली रकम को लेकर शुरू हुआ विवाद धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि उनका बेटा जगदीश हर दिन तनाव में रहने लगा, इससे पहले उसने एक वीडियो भी बनाया जिस वीडियो में उसने युवक पर पैसे लौटाने के नाम पर डराने धमकाने और मारपीट का इल्जाम लगाया। परिवार ने कहा कि जुए में हारने के बाद से युवक लगातार उसके पीछे पड़ा हुआ था। घटना वाले दिन जगदीश रोज की तरह सुबह उठकर अपने कामों में लग गया इस बीच वह वॉशरूम गया और लंबे समय तक नहीं आया। जिस पर परिजनों ने उसको आवाज दी लेकिन काफी समय बीतने के बाद भी वह नहीं आया । जिसको परिजन ढूंढने लगे तो कुछ दूरी पर वह बेहोशी की हालत में मिला।
जिस पर उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों के इलाज के बाद उसे होश आने पर उसने अपने परिजनों को बताया कि पैसों को लेकर उसे धमकाया जा रहा है इसी डर से उसने यह कदम उठाया है। जिसके बाद अस्पताल में उसकी हालत लगातार बिगड़ती गई । पिता धन सिंह बिष्ट जो गजा गांव के सरपंच है उन्होंने बताया कि बेटे के पैर ठंडे पड़ने लगे थे और उसके सांसें कमजोर हो रही थी इस दौरान उसने स्वीकार किया कि कुछ दिन पहले भी कुछ युवकों ने उसके साथ मारपीट की थी इस बात को उसने अपने घर पर नहीं बताया था। परिवार ने युवक पर जगदीश को जुए में फंसाने बार-बार पैसों की मांग करने और मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया और कार्रवाई की मांग की।
परिजनों ने कहा कि आरोपी रुड़की चौराहे के पास रहता है और लंबे समय से जगदीश को प्रताड़ित कर रहा था। जगदीश कोटाबाग पॉलिटेक्निक कॉलेज में इलेक्ट्रीशियन ट्रेड से आईटीआई कर रहा था। पढ़ाई और परिवार की जिम्मेदारी निभा रहा जगदीश छोटी सी रकम के विवाद में इस कदर टूट गया कि उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया।
