Oplus_16908288
नैनीताल: रामनगर से एक बेहद शर्मनाक खबर सामने आई है। यहां एक मां ने अपने ही पति पर अपनी 22 वर्षीय अविवाहित बेटी के साथ अश्लील हरकत और मैसेज भेजने के आरोप लगाए है। मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता धारा 74 के तहत मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार यह मामला रामनगर के मोहल्ला इंद्रा कॉलोनी का है। पीड़ित युवती की मां ने रामनगर कोतवाली में लिखित तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसका पति अपनी ही बेटी के मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप के माध्यम से अश्लील मैसेज भेजता था। बात यही खत्म नहीं हुई बल्कि वह बेटी के साथ छेड़छाड़ और गलत हरकत करने की कोशिश भी करता था,महिला के मुताबिक उसकी बेटी ने खुद उसे इस पूरे मामले की जानकारी दी,इसके बाद जब महिला ने अपने पति से इस बारे में बात की तो उसने उल्टा पत्नी को ही धमकाना शुरू कर दिया, महिला ने आरोप लगाया कि पति बेटी की धमकियां देते हुए डराने का प्रयास भी करता था। तहरीर में महिला ने कहा कि उसको इस बात का डर भी सता रहा है कि कहीं उसका पति बेटी को अकेला पाकर उसके साथ कोई गलत और अश्लील हरकत न कर बैठे,इसी आशंका और बेटी की सुरक्षा को देखते हुए उसने पुलिस से कानूनी कार्रवाई की मांग की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला उपनिरीक्षक द्वारा 22 वर्षीय युवती के बयान दर्ज किए गए,पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 74 के तहत आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है,फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
