नैनीताल: प्रदेश के मुख्यमंत्री आज नैनीताल जिले में एक दिवसीय दौरे पर आ रहे है। यहाँ पर वह भीमताल और नैनीताल में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित हुए कई कार्यकर्मो में शिरकत करेंगे। जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री के दौरे को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली है।
जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार सीएम धामी सुबह आठ बजे देहरादून जी टी सी हैलीपेड से निकलेंगे और 9: 10 पर नैनीताल सेट जोसेफ़े स्कूल मैदान में उतरेंगे। इसके बाद वह नैनीताल स्थित राज्य अथिति ग्रह में जाएगे।
मुख्यमंत्री का पूरा कार्यक्रम:-
08:00 बजे — जीटीसी हेलीपैड, देहरादून से प्रस्थान
09:10 बजे — सेंट जोसेफ स्कूल मैदान हेलीपैड, नैनीताल आगमन
09:30 बजे — राज्य अतिथि गृह, नैनीताल पहुंचेंगे
10:10 बजे से 10:50 बजे तक — पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से भेंट और वार्ता
10:50 बजे — राज्य अतिथि गृह से प्रस्थान
11:00 बजे — सेंट जोसेफ स्कूल मैदान हेलीपैड पहुंचेंगे
11:15 बजे — विकास भवन खेल मैदान हेलीपैड, भीमताल आगमन
11:35 बजे — भीमताल झील के निकट आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग
11:55 बजे — रामलीला ग्राउंड, भीमताल (मल्लीताल) पहुंचकर विश्व पर्यावरण दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे
मुख्यमंत्री के इस दौरे को देखते हुए प्रशासन और पुलिस विभाग अलर्ट मोड पर है। कार्यक्रम स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ अन्य व्यवस्थाओं को भी चाक चौबंद कर लिया है।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और स्थानीय लोगों के शामिल होने की आशंका है।
