द्योगपति आनंद महिंद्रा ने अपने एक्स अकाउंट पर नैनीताल के जादूगर बच्चे का वीडियो शेयर किया
नैनीताल: इन दिनों इंटरनेट पर एक वीडियो बड़ी ही तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमें नैनीताल में एक बच्चा जिसकी उम्र करीब 10 से 12 साल होगी वह पर्यटको को अपने जादू से बड़ा प्रभावित कर रहा था। जिसकी वीडियो किसी कंटेंट क्रिएटर ने अपने सोशल मीडिया पेज पर अपलोड की। जिसके बाद उस जादूगर बच्चे के इस टेलेंट को खूब प्यार मिला है, वीडियो पर मिलियन लाइक्स आये है।
जादूगर बच्चे के वीडियो ने इंटरनेट पर इस तरह जादू चलाया कि कि देश के प्रसिद्ध उद्योगपति आंनद महिंद्रा ने बच्चे के वीडियो को अपने अधिकारिक एक्स अकाउंट पर शेयर किया है।
उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि यह बच्चा बेहद प्रतिभाशाली है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि वह बच्चे पढ़ाई व जादूगरी को बढ़ावा देने में मदद करना चाहते है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए लिखा है कि वे उस प्रतिभाशाली बच्चे के परिजनों को ढूढ़ने में मदद करे।
आनंद महिंद्रा के इस पोस्ट के बाद नैनीताल में रहने वाले लोग और पर्यटक इस बच्चे के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं, फिलहाल अभी तक जानकारी है, कि यह बच्चा रुद्रपुर का है, जो चंद दिन पहले नैनीताल आया था, यहा पर किसी पर्यटक में से एक ने उसका वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया में प्रसारित किया, जो पल भर में ट्रेंडिंग में चला गया।
वीडियो में बच्चा अपना नाम साहिल बता रहा है। बच्चा झील किनारे बॉलीवुड हीरोइन के नाम लेकर सिक्कों के जरिये जादू दिखा रहा है। जादू देकर हर कोई हैरान हो रहा है।
जिसके बाद आनंद महिंद्रा ने पोस्ट करते लिखा कि:-
इस वीडियो को महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने अपने एक्स पर शेयर किया है। एक मिनट 39 सेकंड के इस वीडियो में आनंद महिंद्रा लिखते हैं कि यह बच्चा बहुत टेलेंटेड है। क्या वो कभी भी नैनीताल की सड़कों पर काम कर रहा है?
मैं ना सिर्फ उसकी पढ़ाई में मदद करना चाहता हूं, बल्कि जादू में उसकी दिलचस्पी को भी बढ़ावा देना चाहता हूं। क्याें ना वो दुनियां के बेहतरीन जादूगरों में से एक बने? क्या मुझे कोई उसे और उसके माता-पिता से संपर्क करने में मदद कर सकते हैं?

