हल्द्वानी: शहर में शनिवार देर रात हुए एक हादसे हुआ जिसने पूरे शहर को झकझोर के रख दिया है। हादसा हल्द्वानी तीनपानी फ्लाईओवर पर हुआ है। जिसमें 4 दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गयी।
प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 9:40 के आसपास तीनपानी फ्लाईओवर पर एक भीषण हादसा हुआ, जिसमें की चार दोस्त एक स्कूटी पर गौलापार से हल्द्वानी की तरफ जा रहे थे, तभी लालकुआं से गौलापार की ओर तेज़ रफ्तार से आ रही स्कार्पियों और स्कूटी की फ्लाईवोर पर जोरदार टक्कर हो गयी। दोनो के बीच मे टक्कर इतनी जोरदार थी की स्कूटी चकना चूर हो गयी। और तीन दोस्तों की मौके पर हीं मौत हो गयी। सड़क पर चारों ओर खुन बहने लगा चीख पुकार मच गयी
घटनास्थल पर मौजूद लोगो ने बताया कि चारो युवक सड़क किनारे अपनी स्कूटी खड़ी कर आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान लालकुआं से आ रही अति तेज़ रफ्तार स्कार्पियों ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और उन्हें कई मीटर दूर तक घसीटते हुए ले गयी, और फ्लाईओवर की साइड रेलिंग में जाकर भिड़ गया।
घटना की सूचना पुलिस को दी गयी जिसके बाद सभी को सुसीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। जहाँ जांच के बाद चिकित्स्कों ने तीन युवकों को पहले हीं मृत घोषित कर दिया। जिनकी पहचान राहुल राजपूत(17) पुत्र किशन पाल निवासी गोरपादव हाथिखाल, शिवम(25) पुत्र बाबूराम निवासी गौरापादव, अंशु आर्य-20- पंकज आर्य निवासी बेरिपड़ाव। और चौथे युवक जिसका नाम आदित्य टम्टा(18) का उपचार जारी था उससे आई सी यु में रखा गया मगर उसकी भी रात 1 बजे मौत हो गयी।
परिजन भी मौके पर अस्पताल पहुचे। अपने दिल के टुकड़ो को इस हालत में देख चीख चीख कर रोने लगे। कुछ पल के लिए माहौल इतना भावुक हो गया कि अस्पताल मे मौजूद अन्य लोगो की भी आँखे नम हो गयी।
एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि स्कार्पियों सवार दो लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। जिनसे पूछताछ जारी है, हादसे कारणों की गंभीरता से जांच की जा रही है। सभी सीसी टीवी फुटेंज देखे जा रहे है। साथ हीं शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उसके बाद हीं आगे की कार्यवही होगी।
