नैनीताल : नैनीताल में एक दिल दहला देने वाली घटना में गुम हुई एक बच्ची को पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सुरक्षित बरामद कर लिया। बच्ची अपने माता-पिता से भोटिया मार्केट गुरुद्वारे के सामने बिछड़ गई थी।
बच्ची के पिता ने तुरंत मल्लीताल रिक्शा स्टैंड पर तैनात सीपीयू कर्मचारी सुन्दर सिंह को बताया कि उनकी बेटी कही खो गई हे। सीपीयू कर्मचारियों ने बिना देरी किए बच्ची की तस्वीर के साथ डीसीआर को सूचित किया और उसकी खोजबीन में जुट गए। कर्मचारी अलग-अलग दिशाओं में बच्ची को ढूंढने निकले।

थोड़ी ही देर में बच्ची रोती-बिलखती हुई मालरोड पर मिल गई। सीपीयू कर्मचारी उसे रिक्शा स्टैंड पर ले आए और बच्ची के पिता को सूचित किया। बच्ची के पिता कोटा, राजस्थान से आए थे।
सीपीयू कर्मचारियों की त्वरित कार्रवाई से एक परिवार की खुशी लौट आई। स्थानीय लोगों, पर्यटकों और बच्ची के माता-पिता ने पुलिस की इस सराहनीय कार्रवाई की प्रशंसा की।
इस घटना से यह साबित होता है कि पुलिस हमेशा जनता की सेवा के लिए तत्पर रहती है।