
उत्तराखंड में आज विधानसभा सत्र के तीसरे दिन धामी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का ₹1,01,175.33 करोड़ का बजट पेश किया। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बजट को आत्मनिर्भर उत्तराखंड की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के “सरलीकरण, समाधान और निस्तारीकरण” के मंत्र को दोहराते हुए बजट को राज्य की आर्थिक नीति का प्रमाण बताया।
बजट की मुख्य बातें:
- कोई राजस्व घाटा नहीं – राजस्व व्यय ₹59,954.65 करोड़, पूंजीगत व्यय ₹41,220.68 करोड़।
- राजकोषीय घाटा ₹12,604.92 करोड़, जो GDP का 2.94% है और एफआरबीएम एक्ट की सीमा में है।
- सात प्रमुख क्षेत्रों पर फोकस: कृषि, उद्योग, ऊर्जा, अवसंरचना, पर्यटन, संयोजकता और आयुष।
- बजट का आधार – ‘GYAN’ (गरीब, युवा, अन्नदाता, नारी) और ‘NAMO’ (नवाचार, आत्मनिर्भरता, महान विरासत, ओजस्वी)।
प्रमुख बजटीय प्रावधान:
उद्योग और स्टार्टअप:
- एमएसएमई उद्योगों के लिए ₹50 करोड़।
- मेगा इंडस्ट्री नीति के लिए ₹35 करोड़।
- स्टार्टअप उद्यमिता प्रोत्साहन के लिए ₹30 करोड़।
- मेगा प्रोजेक्ट योजना के तहत ₹500 करोड़।
ऊर्जा और जल संसाधन:
- जमरानी बांध – ₹625 करोड़।
- सौंग बांध – ₹75 करोड़।
- लखवाड़ परियोजना – ₹285 करोड़।
- जल जीवन मिशन के लिए ₹1,843 करोड़।
- नगर पेयजल के लिए ₹100 करोड़।
परिवहन और अवसंरचना:
- पीएमजीएसवाई के तहत ₹1,065 करोड़।
- सड़क अनुरक्षण के लिए ₹900 करोड़।
- नागरिक उड्डयन विभाग को ₹36.88 करोड़।
- बस अड्डों के निर्माण के लिए ₹15 करोड़।
- 220 किमी नई सड़कें, 1,550 किमी मार्ग नवीनीकरण, 37 पुलों का निर्माण।
पर्यटन:
- मानसखंड योजना के लिए ₹25 करोड़।
- वाइब्रेंट विलेज योजना के लिए ₹20 करोड़।
- नए पर्यटन स्थलों के विकास के लिए ₹10 करोड़।
- चारधाम मार्ग सुधार के लिए ₹10 करोड़।
- टिहरी झील विकास के लिए ₹100 करोड़।
पर्यावरण और सतत विकास:
- कैम्पा योजना के लिए ₹395 करोड़।
- जलवायु परिवर्तन शमन के लिए ₹60 करोड़।
- स्प्रिंग एंड रिवर रेजुविनेशन प्राधिकरण के तहत ₹125 करोड़।
गरीब कल्याण और सामाजिक सुरक्षा:
- सामाजिक सुरक्षा के लिए ₹1,811.66 करोड़।
- विभिन्न योजनाओं में सब्सिडी ₹918.92 करोड़।
- अन्नपूर्ति योजना के लिए ₹600 करोड़।
- प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ₹207.18 करोड़, (शहरी) ₹54.12 करोड़।
- निर्धन परिवारों के लिए रसोई गैस अनुदान ₹55 करोड़।
- अंत्योदय राशन कार्ड धारकों के लिए सस्ता नमक ₹34.36 करोड़।