
नैनीताल: – लेक सिटी वेलफेयर क्लब की ओर से 10 अगस्त को एक रंग-बिरंगी मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। क्लब की अध्यक्ष आभा शाह की अगुवाई में हुई बैठक में इस कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा तय की गई।
इस कार्यक्रम का आयोजन DSA मैदान, नैनीताल में सुबह 11 बजे से शुरू होगा। इसकी तैयारी ज़ोर-शोर से चल रही है।
प्रतियोगिता दो वर्गों में होगी:
जूनियर वर्ग – 13 साल तक के बच्चे या 8वीं कक्षा तक के छात्र-छात्राएं।
सीनियर वर्ग – 13 साल से ऊपर की उम्र वाले प्रतिभागी।
क्लब की सचिव कविता त्रिपाठी ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में केवल हस्तनिर्मित (हैंडमेड) मेहंदी डिज़ाइन को ही मान्यता दी जाएगी। छापे वाली मेहंदी स्वीकार नहीं की जाएगी।
कार्यक्रम की संयोजिका रमा तिवारी होंगी, जिनके साथ कविता त्रिपाठी और अनुराधा भट्ट सहसंयोजिका के तौर पर रहेंगी। क्लब की कई सदस्याएं जैसे हेमा भट्ट, रानी शाह, गीता शाह, और अन्य महिलाएं आयोजन की तैयारियों में जुटी हुई हैं।प्रतिभागियों को पंजीकरण समय पर कराना जरूरी है। इच्छुक लोग गुड लक, बड़ा बाजार, मल्लीताल में संपर्क कर सकते हैं।