उत्तराखण्ड: भारत मौसम विज्ञान विभाग, मौसम विज्ञान केन्द्र देहरादून ने दिनांक 24 अगस्त 2025 को अपराहन 1:30 बजे जारी पूर्वानुमान में बताया कि 25 अगस्त 2025 को उत्तराखण्ड के कई जिलों सहित चमोली में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकना और अत्यंत तीव्र वर्षा की संभावना है।
सुरक्षा को देखते हुए, प्रशासन ने 25 अगस्त 2025 को जनपद में संचालित सभी शासकीय, गैर-शासकीय, निजी विद्यालयों (कक्षा 1 से 12 तक) और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है।
