भीमताल/रानीबाग: भीमताल-रानीबाग मोटर मार्ग पर सलड़ी के पास रविवार को अचानक पहाड़ी से मलबा गिरने से सड़क मार्ग बंद हो गया। मलबा आने के कारण सड़क पर लंबा जाम लग गया और कई यात्री वाहन फंसे रहे।
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत PWD विभाग को दी। विभाग ने जेसीबी मशीन मंगाकर मलबा हटाने का कार्य शुरू कर दिया है। फिलहाल सड़क खोलने में समय लग सकता है, क्योंकि मलबे के साथ बड़े-बड़े पत्थर भी सड़क पर गिर गए हैं।
