देहरादून। मौसम विभाग ने सोमवार को उत्तराखंड के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके साथ ही देहरादून, टिहरी, नैनीताल, उत्तरकाशी और बागेश्वर में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा अत्यंत तीव्र वर्षा के दौर का अनुमान जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
विभाग का कहना है कि अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो सकती है। हालांकि, मंगलवार से राज्य के कुछ इलाकों में बारिश की तीव्रता धीरे-धीरे कम होने की संभावना जताई गई है।
