नैनीताल: श्री राम सेवक सभा भवन में आज मेला अधिकारी, एसडीएम नवाजिश खलीक एवं के एन गोस्वामी की उपस्थिति में श्री नंदा देवी महोत्सव के सफल आयोजन के लिए अधिकारियों और सभा के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
एसपी डॉ. जगदीश चंद्र की अध्यक्षता में हुई बैठक में महोत्सव के दौरान सुरक्षा, अनुशासन और भीड़ नियंत्रण पर विस्तार से चर्चा हुई। डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि महोत्सव क्षेत्र में पुलिस वर्दी में मौजूद रहेगी और सीसीटीवी निगरानी की पूरी व्यवस्था होगी। सभी स्थानों में पर्याप्त लाइट व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में भीड़ वाले क्षेत्रों, महिलाओं की सुरक्षा, अनुशासन और पॉलीथिन मुक्त महोत्सव की अहमियत पर जोर दिया गया। महिलाओं से भी निवेदन किया गया है कि मेला क्षेत्र में सोने के आभूषण न पहनें।
बैठक में मनोज साह, जगदीश बावड़ी, विमल चौधरी, ई.ओ. रोहिताश शर्मा, विमल साह, डॉ. जी. ए. साह, मुकेश जोशी, कमलेश ढोंडियाल, मोहित लाल साह, जे. एन. पंत, सुनीत कुमार, कमल सिंह, मुकुल जोशी, सतीश उपाध्याय, दिग्विजय सिंह बिष्ट, त्रिभुवन फर्तियाल, विपिन चंद्रा, दीपेंद्र, भुवन बिष्ट, देवेंद्र लाल साह, भीम सिंह कार्की सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन मुकेश जोशी ने किया।
