उत्तराखंड: मौसम विभाग द्वारा जारी भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन बड़ा कदम उठाया है। प्रशासन ने 28 अगस्त (बुधवार) को चमोली जनपद के सभी सरकारी और अशासकीय विद्यालयों के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया है।
जारी आदेश में संबंधित अधिकारियों को सतर्क निगरानी रखने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
