ब्रेकिंग न्यूज
नैनीताल। मल्लीताल के मोहनको चौराहे पर बुधवार देर शाम एक इमारत में अचानक भीषण आग भड़क उठी। कुछ ही पलों में आग की लपटों ने पूरे भवन को अपनी चपेट में ले लिया।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर दमकल विभाग की गाड़ियां तुरंत पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग लगने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है।
आगे की अपडेट के लिए जुड़े रहें उत्तराखंड जनता टाइम्स के साथ
