हल्द्वानी: शहर के 14 वर्षीय हार्दिक अधिकारी 31 जुलाई से लापता हैं। परिजनों के अनुसार वह बिना बताए घर से निकल गया था। काफी खोजबीन के बावजूद जब हार्दिक का कहीं पता नहीं चला तो परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस में दर्ज कराई।
मामले की जानकारी मिलने के बाद भी पुलिस अब तक हार्दिक का सुराग लगाने में असफल रही है। हार्दिक की तलाश में थके-हारे परिजनों ने अब आम लोगों से मदद की अपील की है। उनका कहना है कि अगर किसी को भी हार्दिक दिखाई देता है तो नजदीकी पुलिस थाने में सूचना दें या फिर 9536825434 नंबर पर संपर्क करें।
जानकारी के मुताबिक, हार्दिक को अंतिम बार 1 अगस्त को निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर देखा गया था। परिजनों का कहना है कि आपके एक प्रयास से एक मां की खुशियां लौट सकती हैं।
