देहरादून: पहाड़ों में बारिश का कहर लगातार जारी है। शुक्रवार को राज्य के कई जिलों में बादल फटने की घटनाओं ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया, जिससे जान-माल का नुकसान हुआ है। मौसम विभाग ने शनिवार को भी भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।
स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने उधम सिंह नगर, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिलों में एहतियातन कक्षा 1 से 12 तक के सभी विद्यालयों को बंद रखने का आदेश दिया है।
अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और जब तक बेहद जरूरी न हो, यात्रा से बचें।
