देहरादून: भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून ने 1 सितम्बर 2025 को जारी पूर्वानुमान में राज्य के कई जिलों में 2 सितम्बर (मंगलवार) को भारी से बहुत भारी वर्षा, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली और तीव्र से अति तीव्र दौर की संभावना जताई है।
सी चेतावनी को देखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए चम्पावत, पिथौरागढ़ और उत्तरकाशी जिलों में जिला प्रशासन ने सभी शिक्षण संस्थान बंद रखने का आदेश जारी किया है।
चम्पावत – कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी राजकीय, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त निजी विद्यालय और आंगनबाड़ी केन्द्र बंद रहेंगे।पिथौरागढ़ – कक्षा 1 से 12 तक के सभी शासकीय-अशासकीय विद्यालय और आंगनबाड़ी केन्द्र बंद रहेंगे। उत्तरकाशी – कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय, गैर-शासकीय, निजी विद्यालय और आंगनबाड़ी केन्द्र बंद रहेंगे।
प्रशासन ने अभिभावकों और विद्यार्थियों से अपील की है कि वे मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए सतर्क और सुरक्षित रहें।
