traffic light
हल्द्वानी: 05 सितंबर 2025 को बारावफात (ईद-उल-मिलाद-उन-नबी) पर्व के अवसर पर निकाले जाने वाले जुलूस के दौरान बनभूलपुरा क्षेत्र में विशेष ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया जाएगा। यह डायवर्जन जुलूस प्रारंभ होने से पंद्रह मिनट पहले से लेकर इसके समापन तक प्रभावी रहेगा।
डायवर्जन के अनुसार गौलापुल बनभूलपुरा से ताज चौराहा की ओर, रेलवे स्टेशन तिराहा और ताज चौराहा से बनभूलपुरा की ओर तथा मंगलपड़ाव से घास मंडी होते हुए बनभूलपुरा की ओर किसी भी प्रकार के वाहनों का प्रवेश नहीं होगा। इसी तरह तिकोनिया चौराहा, एसडीएम कोर्ट तिराहा और प्रेम टाकीज से रोडवेज पूर्वी गेट होते हुए ताज चौराहा तक का मार्ग भी वाहनों के लिए बंद रहेगा। इन्द्रानगर फाटक से मंडी गेट तथा मंडी गेट से इन्द्रानगर फाटक की ओर भी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इन मार्गों पर आवाजाही करने वाले वाहन आंवला गेट और तीनपानी फ्लाईओवर होकर ही अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।
