नैनीताल: नगर में आयोजित माँ नंदा-सुनंदा डोला यात्रा के दौरान श्रद्धा, आस्था और भक्तिरस का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने माँ के जयकारों के साथ यात्रा का स्वागत किया। पूरा नगर भक्ति, उत्साह और उमंग से भर उठा, जहाँ हर किसी ने धार्मिक भावना के साथ डोला यात्रा में भाग लिया।
इस दौरान समाजसेवी संध्या शर्मा ने सेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को कोल्ड ड्रिंक और प्रसाद वितरित कर उनका स्वागत किया। उनके सेवा भाव ने भक्तों का दिल जीत लिया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उनके प्रयास की सराहना करते हुए इसे भक्ति और मानवता का उत्तम उदाहरण बताया।
संध्या शर्मा ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, माँ नंदा-सुनंदा की कृपा से मुझे श्रद्धालुओं की सेवा करने का अवसर मिला। धार्मिक आयोजनों में सेवा करना ही सबसे बड़ा पुण्य है। मैं सभी से अपील करती हूं कि ऐसे अवसरों पर अपनी भागीदारी दें और सेवा भाव से समाज की मदद करें।
स्थानीय नागरिकों ने भी संध्या शर्मा के योगदान की प्रशंसा की और कहा कि ऐसे समाजसेवियों से दूसरों को प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि संध्या शर्मा की सेवा भावना समाज में एक नई मिसाल कायम कर रही है।
माँ नंदा-सुनंदा डोला यात्रा पूरी भक्ति और उल्लास के बीच संपन्न हुई। नगरवासियों ने इस धार्मिक आयोजन को यादगार बनाने में सहयोग दिया। यात्रा ने यह संदेश दिया कि श्रद्धा और सेवा का संगम समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।
