प्रतीकात्मक तस्वीर.
हल्द्वानी: कोतवाली क्षेत्र के हीरानगर में 24 वर्षीय सृजल जोशी ने अपने घर में आत्महत्या कर ली। जानकारी मिलते ही परिजन युवक को सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार में शोक का माहौल है।
मृतक सृजल के पिता राहुल जोशी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हैं। घटना के बाद स्थानीय नेताओं ने भी परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, आत्महत्या से पहले सृजल ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया था, जिसमें उसने बीमारी से जूझने की बात कही थी। बीमारी के चलते मानसिक तनाव बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
