उत्तराखंड/ India : उपराष्ट्रपति चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। एनडीए के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन ने विपक्षी उम्मीदवार को बड़े अंतर से हराकर देश के नए उपराष्ट्रपति का पद अपने नाम कर लिया है। राज्यसभा के सेक्रेटरी जनरल पी.सी. मोदी ने चुनाव परिणाम की आधिकारिक घोषणा की।
सीपी राधाकृष्णन को कुल 452 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंदी और सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज बी. सुर्दशन रेड्डी को केवल 300 वोट प्राप्त हुए। भाजपा ने दावा किया है कि चुनाव में विपक्षी दलों से भी जमकर क्रॉस वोटिंग हुई, जिससे राधाकृष्णन को मजबूती मिली।
नए उपराष्ट्रपति के रूप में सीपी राधाकृष्णन का कार्यकाल देश की राजनीति में नई दिशा देने वाला माना जा रहा है। इस जीत के साथ एनडीए ने अपनी ताकत का प्रदर्शन भी किया है।
