हल्द्वानी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से भेजा गया खाद्य सामग्री से भरा ट्रक मंगलवार को हल्द्वानी पहुँचा। प्रशासन ने ट्रक में रखी सामग्री को सुरक्षित एचएन इंटर कॉलेज में संग्रहित कर दिया है। यहाँ से इसे आपदा प्रभावित क्षेत्रों में वितरित किया जाएगा।
एसडीएम राहुल शाह ने बताया कि ट्रक में कुल 3800 राशन किट मौजूद हैं। इनमें से नैनीताल जिले को 1000 किट, बागेश्वर और पिथौरागढ़ को 900-900 किट तथा अल्मोड़ा और चंपावत को 500-500 किट प्रदान की जाएगी।
देर शाम विधायक बंशीधर भगत और जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने राहत सामग्री को संबंधित जिलों के लिए रवाना किया। यह सहायता आपदा के दौरान प्रभावित लोगों की मदद के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
