प्रतीकात्मक तस्वीर
हल्द्वानी: काठगोदाम क्षेत्र में कक्षा 11 की एक छात्रा से संबंधित गंभीर घटना सामने आई है। पुलिस ने अल्मोड़ा निवासी एक युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, गौलापार क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी 18 वर्षीय बेटी को अल्मोड़ा निवासी युवक ने हल्द्वानी बुलाकर होटल में ले जाकर जबरन शारीरिक शोषण किया। पीड़िता की मां का कहना है कि कुछ महीने पहले युवक से उनकी बेटी की पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत और मिलना-जुलना बढ़ा। फरवरी में युवक ने हल्द्वानी बुलाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इस दौरान बेटी ने घटना को घर पर नहीं बताया।
हाल ही में युवक दोबारा हल्द्वानी आया और धमकाकर फिर होटल बुलाया, जहाँ उसके साथ पुनः दुष्कर्म किया गया। घर लौटने पर बेटी ने माँ को पूरी बात बताई। इसके बाद महिला ने पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
