नैनीताल: पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बारिश हो रही है, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ है। नैनीताल में शुक्रवार सुबह मूसलाधार बारिश हुई, जो सुबह 8 बजे के बाद शुरू हुई
नैनीताल-हल्द्वानी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेलुवाखान के पास भूस्खलन हो गया है, जिससे भारी मलबा सड़क पर आ गया। परिणामस्वरूप, नैनीताल से हल्द्वानी जाने वाले वाहनों को भुवाली होते हुए भेजा जा रहा है। वहीं, नैनीताल आने वाले वाहनों को नंबर वन बैण्ड से भुवाली होते हुए नैनीताल की तरफ भेजा जा रहा है।
प्रशासन की तत्परता
अपर जिलाधिकारी विवेक राय मौके पर पहुँचे और सड़क खोलने के लिए जेसीबी मशीन लगाई गई है। अधिकारियों द्वारा सड़क को जल्द खोलने की दिशा में कार्य किया जा रहा है ताकि यातायात सामान्य हो सके।
