प्रतीकात्मक तस्वीर.
प्रतीकात्मक तस्वीर.
उधमसिंहनगर। पंतनगर विश्वविद्यालय में बीटेक प्रथम वर्ष के एक छात्र ने आत्महत्या कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर दी। मृतक छात्र नीरज (19 वर्ष) दरउ, किच्छा का रहने वाला था। कुछ समय पहले ही उसने विश्वविद्यालय में प्रवेश लिया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार छात्र पढ़ाई के दबाव और मानसिक तनाव से गुजर रहा था। छात्रावास में उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी।
घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें छात्र ने अपनी कठिनाइयों का उल्लेख करते हुए परिजनों से क्षमा याचना की है। इस घटना से छात्रावास में शोक का माहौल है।
पुलिस ने कहा है कि वह सभी पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है।
