देहरादून। साल 2025 का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण 21 सितंबर को लगने जा रहा है। खगोलीय दृष्टि से यह एक महत्वपूर्ण घटना है, वहीं धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार सूर्य ग्रहण को अशुभ माना जाता है। ऐसे में लोगों के मन में सवाल है कि यह ग्रहण कब और कहां दिखेगा, भारत में इसका क्या असर होगा और क्या सूतक काल मान्य होगा या नहीं।
सूर्य ग्रहण 2025 की तारीख और समय
यह सूर्य ग्रहण 21 सितंबर की रात 11 बजे शुरू होकर 22 सितंबर की सुबह 3:24 बजे समाप्त होगा। इस प्रकार इसकी कुल अवधि लगभग 4 घंटे 24 मिनट रहेगी।
भारत में सूतक काल मान्य होगा या नहीं?
यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। ग्रहण के समय भारत में रात होगी, इसलिए न तो यह यहां दिखाई देगा और न ही इसका धार्मिक प्रभाव माना जाएगा। यानी सूतक काल भारत में मान्य नहीं होगा।
कहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण 2025?
यह सूर्य ग्रहण मुख्य रूप से न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, इंडोनेशिया और दक्षिण प्रशांत महासागर के कुछ हिस्सों से देखा जा सकेगा। भारत सहित दक्षिण एशिया के बाकी हिस्सों में यह दिखाई नहीं देगा।
