नैनीताल: शहर की कई सड़कों पर गड्ढों और टूट-फूट की हालत से आमजन और पर्यटक दोनों ही खतरे में हैं। सामाजिक कार्यकर्ता संध्या शर्मा ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि जल्द मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया गया तो विद्यार्थी, बुजुर्ग और राहगीर गंभीर हादसों का शिकार हो सकते हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि संध्या शर्मा समय-समय पर सड़कों और जनता की सुरक्षा को लेकर आवाज उठाती रही हैं। उनकी पहल से पूर्व में भी कई स्थानों पर सड़क सुधार कार्य हुए हैं। वह लगातार जनता के हक की लड़ाई में सक्रिय रहती हैं और प्रशासन को कदम उठाने के लिए मजबूर करती रही हैं।
