मेष
सुबह से मन बेचैन और शरीर थका हुआ रह सकता है। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा और काम में देरी से सफलता मिलेगी। विवादों से दूर रहें। दोपहर के बाद हालात सुधरेंगे और आर्थिक योजनाएँ पूरी होंगी। यात्रा या मीटिंग का योग है। प्रेम जीवन में असंतोष रहेगा।
वृषभ
आज का दिन नया काम शुरू करने के लिए ठीक नहीं है। सेहत बिगड़ सकती है और मन में चिंता बनी रहेगी। नौकरी या व्यापार में मुश्किलें आ सकती हैं। अधिकारियों से विवाद से बचें। संतान से जुड़ी चिंता रहेगी। भाग्य का साथ सीमित मिलेगा।
मिथुन
आज का दिन सामान्य और शांति भरा रहेगा। कामकाज में व्यस्त रहेंगे और मित्रों के साथ बाहर जाने का योग बनेगा। दोपहर बाद मन भारी रहेगा और क्रोध बढ़ सकता है। जीवनसाथी से मतभेद संभव हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है।
कर्क
आर्थिक फायदा मिलने की संभावना है। नौकरी व व्यापार में सफलता से सम्मान मिलेगा। सुबह अच्छी खबर मिल सकती है। दोपहर के बाद मनोरंजन और परिवार के साथ समय अच्छा गुजरेगा। भागीदारों से लाभ होगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
सिंह
साहित्य और कला में रुचि रहेगी, लेकिन सेहत पर असर दिख सकता है। पेट से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आर्थिक संकट कम होगा। व्यापार और नौकरी में लाभ मिलेगा। दूसरों से बहस से बचें। किसी मीटिंग में आपका दबदबा बढ़ेगा।
कन्या
आज आलस्य और तनाव बना रहेगा। माता के स्वास्थ्य की चिंता होगी। परिवार में विवाद और धन हानि के योग हैं। संतान को लेकर चिंता रहेगी। दोपहर बाद हालात सुधरेंगे लेकिन विवादों से दूरी बनाए रखना बेहतर होगा।
तुला
नए काम की शुरुआत के लिए समय अच्छा है। नौकरी व व्यापार में फायदा होगा। अधीनस्थों का सहयोग मिलेगा। दोपहर बाद घर में विवाद और प्रेम जीवन में मतभेद संभव हैं। वित्तीय स्थिति सामान्य रहेगी।
वृश्चिक
आज काम पूरे न होने से निराशा हो सकती है। करियर में जल्दबाजी से बचें और वर्तमान स्थिति को सुधारने पर ध्यान दें। परिवार में मतभेद रहेगा। दोपहर बाद माहौल हल्का होगा और भाई-बहनों संग अच्छा समय बीतेगा।
धनु
भाग्य का साथ मिलेगा। आर्थिक लाभ होगा। उत्साह और ऊर्जा बनी रहेगी। बाहर जाने का योग है। लेकिन दोपहर बाद खर्चे बढ़ सकते हैं। प्रेम जीवन में अच्छा समय मिलेगा, पर जल्दबाजी से बचें। सेहत को नजरअंदाज करना नुकसानदेह होगा।
मकर
आज कोर्ट-कचहरी और विवादों से दूर रहें। नकारात्मक विचारों से काम प्रभावित हो सकता है। दुर्घटना की आशंका रहेगी। दोपहर बाद स्थिति सुधरेगी, स्वास्थ्य व मन बेहतर होगा। आध्यात्मिक रुझान बढ़ेगा।
कुंभ
आज की शुरुआत लाभदायी होगी। समाज और कारोबार में प्रगति होगी। नए रिश्ते बनेंगे। लेकिन दोपहर बाद स्वास्थ्य कमजोर और घर में विवाद की स्थिति बनेगी। खर्च अधिक होगा। क्रोध और नकारात्मक रवैया नुकसान पहुंचा सकता है।
मीन
आज व्यवसाय और नौकरी में लाभ मिलेगा। अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। पिता का आशीर्वाद और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आय बढ़ सकती है। दांपत्य जीवन मजबूत होगा।
