उत्तराखंड: राज्य में दशहरा (महानवमी) के अवसर पर सरकार ने 1 अक्टूबर, 2025 (बुधवार) को सभी सरकारी कार्यालयों में पूर्ण सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। पहले यह तिथि केवल आंशिक अवकाश के रूप में सूचीबद्ध थी, लेकिन अब इसे पूर्ण अवकाश के रूप में संशोधित कर दिया गया है।
इस दिन राज्य के सभी बैंक, कोषागार और उपकोषागार भी बंद रहेंगे, ताकि कर्मचारियों और जनता को पर्व का पूरा आनंद लेने का अवसर मिल सके। सरकारी अधिकारीयों ने बताया कि अवकाश के दौरान शेष नियम और शर्तें पूर्ववत् लागू रहेंगी।
सरकार का यह निर्णय नागरिकों और कर्मचारियों दोनों के लिए सुविधा और राहत देने के उद्देश्य से लिया गया है, ताकि वे अपने परिवार और त्योहार की तैयारियों में पूरी तरह ध्यान केंद्रित कर सकें।

