हल्द्वानी: रोशनी के महापर्व दीपावली से पहले ही शहर के कई हिस्सों में अंधेरा छाने वाला है। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPCL) ने हल्द्वानी के विभिन्न इलाकों में बिजली कटौती का विस्तृत शेड्यूल जारी किया है।
जारी कार्यक्रम के अनुसार, बरेली रोड और रामपुर रोड से लगे फूलचौड़, टीपी नगर, फुटकुआं और लालकुआं क्षेत्र में 6 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इन इलाकों में मेंटेनेंस और लाइन सुधार कार्य के चलते बिजली कटौती की जाएगी।
बिजली कटौती का समय क्षेत्रवार अलग-अलग रहेगा — कहीं सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक तो कहीं 10 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
UPCL ने उपभोक्ताओं से इस अवधि में सहयोग की अपील की है और आवश्यक कार्यों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था बनाए रखने की सलाह दी है।

