हल्द्वानी:: टनकपुर के वार्ड-तीन आंबेडकर निवासी राजू वर्मा का आठ साल का बेटा दीपक शनिवार रात घर में सोया था, जब उसे सांप ने डस लिया। परिजनों ने पहले टनकपुर में प्राथमिक उपचार दिया, फिर सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए, जहां रविवार तड़के दीपक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि दीपक जहां सो रहा था, वह टिन शेड है और वहां पहले से सांप होने का अंदेशा जताया है।
