देहरादून :: प्रदेश सरकार ने दीपावली से पहले राज्य कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। सरकार ने 2.50 लाख से अधिक कर्मचारियों को 58 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता (DA) जारी करने के आदेश जारी कर दिए हैं।
कर्मचारियों को 1 जुलाई से 31 अक्तूबर 2025 तक का डीए नकद भुगतान के रूप में मिलेगा।
वित्त विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार, अराजपत्रित कर्मचारियों को बोनस का लाभ भी प्रदान किया जाएगा। केंद्र सरकार की तर्ज पर राज्य सरकार ने भी डीए में तीन प्रतिशत की वृद्धि लागू की है, जिससे अब दर 55 प्रतिशत से बढ़कर 58 प्रतिशत हो गई है।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने लंबे समय से दीपावली से पहले बोनस और डीए जारी करने की मांग की थी।
वित्त विभाग के अपर सचिव डॉ. अहमद इकबाल ने बताया कि बोनस और महंगाई भत्ता जारी करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और आदेश प्रभावी कर दिए गए हैं।
