मेष राशि
चंद्रमा आज आपकी राशि से चौथे भाव में स्थित है। दिन मिलाजुला रहेगा। आसपास के लोगों से किसी बात पर बहस हो सकती है। मानसिक तनाव और थकान बनी रह सकती है। नींद की कमी से स्वास्थ्य प्रभावित होगा। अनावश्यक बहस से बचें। यात्रा स्थगित करें। कार्यस्थल पर अड़चनें आएंगी, इसलिए वही काम करें जो जरूरी हो। जीवनसाथी से मतभेद संभव हैं। दिन के उत्तरार्ध में मानसिक शांति के लिए ध्यान या संगीत सहायक रहेगा।
वृषभ राशि
चंद्रमा आपकी राशि से तीसरे भाव में है। भावनात्मक रूप से संवेदनशील रहेंगे। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। सुबह तक कार्य पूरे हो जाएंगे और आर्थिक लाभ के संकेत हैं। दोपहर बाद खर्च बढ़ेगा और कुछ काम अटक सकते हैं। धैर्य बनाए रखें, जल्दबाजी नुकसानदेह हो सकती है। दिन के अंत में खुद को शांत वातावरण में रखें।
मिथुन राशि
चंद्रमा आपकी राशि से दूसरे भाव में है। सुबह चिड़चिड़ापन और तनाव बना रह सकता है। किसी से बहस न करें। विद्यार्थियों को मनचाहे परिणाम नहीं मिलेंगे। दोपहर बाद प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति सुधरेगी और परिजनों के साथ संबंध मजबूत होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा।
कर्क राशि
चंद्रमा आज आपकी स्वयं की राशि में है। दिन आनंददायक रहेगा। कोई पुरानी चिंता दूर हो सकती है। स्नेहीजनों से भेंट होगी और प्रेम जीवन में संतुलन बना रहेगा। शाम को कुछ नकारात्मक विचार परेशान कर सकते हैं, इसलिए अपने मन को ध्यान या संगीत से शांत रखें। गुस्से और वाणी पर संयम आवश्यक है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
सिंह राशि
चंद्रमा आपकी राशि से बारहवें भाव में है। आज वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा रिश्तों में दूरी आ सकती है। अनावश्यक खर्चों से बचें। सुबह भ्रम की स्थिति रहेगी, पर दोपहर के बाद हालात सुधरेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रशंसा होगी। किसी नए प्रोजेक्ट पर विचार कर सकते हैं। शाम को मित्रों से मिलना सुखद रहेगा।
कन्या राशि
चंद्रमा आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में है। दिन सामान्य रहेगा। कामकाज सुचारू रूप से चलेगा और आर्थिक लाभ की संभावना रहेगी। दोपहर के बाद मन में उलझनें बढ़ सकती हैं। किसी भी बड़े निर्णय में जल्दबाजी न करें। कानूनी या सरकारी मामलों में सतर्क रहें। वाणी में संयम रखें।
तुला राशि
चंद्रमा आपकी राशि से दसवें भाव में है। दिन शुभ रहेगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। अधिकारी वर्ग से सम्मान और प्रोत्साहन मिलेगा। प्रमोशन या नई जिम्मेदारी के योग हैं। मित्रों से मुलाकात होगी और यात्रा के योग बन रहे हैं। अविवाहित जातकों के विवाह प्रस्ताव आ सकते हैं। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।
वृश्चिक राशि
चंद्रमा आपकी राशि से नवें भाव में है। भाग्य आपका साथ देगा। नौकरी और व्यापार में सफलता मिलेगी। पिता या किसी वरिष्ठ व्यक्ति से लाभ संभव है। मित्रों के साथ बाहर घूमने का अवसर मिलेगा। प्रेम संबंध मजबूत होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, पर बाहर का भोजन करने से बचें।
धनु राशि
चंद्रमा आपकी राशि से आठवें भाव में है। आज किसी नए कार्य की शुरुआत न करें। मानसिक अशांति रह सकती है। दोपहर के बाद हालात सुधरेंगे। किसी धार्मिक स्थल की यात्रा संभव है। परिवार में शांति बढ़ेगी। आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी और स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा।
मकर राशि
चंद्रमा आपकी राशि से सातवें भाव में है। आज का दिन मनोरंजन और मित्रों के साथ मौज-मस्ती में बीतेगा। व्यापारिक साझेदारी से लाभ होगा। यात्रा शुभ रहेगी। हालांकि दोपहर के बाद मन किसी काम में नहीं लगेगा। पारिवारिक विवाद हो सकता है। प्रेम जीवन में दूरी महसूस हो सकती है। विद्यार्थियों को ध्यान केंद्रित करने में कठिनाई होगी।
कुंभ राशि
चंद्रमा आपकी राशि से छठे भाव में है। आज का दिन सफल रहेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत रंग लाएगी। व्यापारी वर्ग को लाभ मिलेगा। परिवार का माहौल सुखद रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। अविवाहित जातकों को विवाह प्रस्ताव मिल सकता है। मानसिक रूप से प्रसन्नता बनी रहेगी।
मीन राशि
चंद्रमा आपकी राशि से पांचवें भाव में है। दिन की शुरुआत तनावपूर्ण रह सकती है। अचानक खर्च बढ़ सकता है। किसी विवाद में न पड़ें। दोपहर के बाद घर का माहौल शांत और आनंददायक रहेगा। कार्यों में सफलता और मान-सम्मान मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। सेहत सामान्य रहेगी।
