नैनीताल: नगर में विकास कार्यों की गति को रफ्तार मिलनी शुरू हो गई है। क्षेत्र की जानी-मानी सामाजिक कार्यकर्ता संध्या शर्मा की पहल पर जिला पंचायत रोड के गड्ढों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि सड़क की खस्ताहाल स्थिति को लेकर संध्या शर्मा ने लोक निर्माण विभाग (PWD) को एक लिखित शिकायत भेजी थी, जिसमें सड़क पर बने गड्ढों से आमजन को हो रही परेशानी का जिक्र किया गया था।
PWD विभाग ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए ठेकेदार को मरम्मत कार्य के निर्देश जारी किए, जिसके बाद क्षेत्र में सड़क सुधार कार्य प्रारंभ हो गया है।
